मंगलवार, 19 जनवरी 2010

चोर ले गया कई हज़ार यूरो का सामान

16 जनवरी की शाम को अंधेरा होते ही म्युनिक के Kirchtrudering क्षेत्र में एक चोर एक घर की तीन मीटर ऊँची बाड़ टाप कर अंदर घुस आया। पहले उसने शेड में से कुल्हाड़ी निकालकर दो यंत्र तोड़ दिये जिनके द्वारा किसी आंगतुक के आने से लाइट अपने आप चल जाती है। फिर वह एक डेढ मीटर ऊँची काँच की छत पर चढ़ कर बाथरूम की खिड़की के पास पहुँच गया। खिड़की आराम से खुल गयी और वह घर के अंदर घुस आया। वहां से उसने एक महंगा सीडी प्लेयर और लैपटॉप चुरा लिया। फिर ऊपर की मंज़िल से उसने कई गहने, पैसे और एक लॉकर चुरा लिया। यहां तक सामान ले जाने के लिये उसने वहां से एक कंबल और बैग भी चुरा लिया। कुल मिलाकर कई हज़ार यूरो का नुक्सान कर गया वह। http://www.polizei.bayern.de/muenchen/news/presse/aktuell/index.html/108429
महत्वपूर्ण सूचना
अब से लेकर नयी सामग्री हमारे नये वेबसाइट www.basera.de पर प्रकाशित की जायेगी। यह वाला वेबसाइट अभी ऐसे ही रहेगा, केवल कुछ अप्रकाशित सामग्री निकाल कर नये साइट में डाली जायेगी। बाकी सामग्री अभी यहीं रहेगी। असुविधा के लिये खेद है।

Important news:
From now onwards will new posts be published on our other website www.basera.de. The current contents will remain here except some unpublished posts, at least for some time till we find a good solution. We apologise for inconvenience caused.