म्युनिक। रविवार 10 जनवरी को शाम साढे सात बजे Marienplatz S-Bahnhof में एक 22 वर्षीय म्युनिक निवासी अपने एक परिचित के साथ खड़ा था। उधर से एक बाईस पच्चीस वर्ष का जर्मन युवक हाथ में बीयर की बोतल लिये गुज़रा तो म्युनिक निवासी ने उसे 'चियर्स' कहा, जैसे यहां एक दूसरे को पीने पिलाने के समय कहने का रिवाज़ है। इस पर जाने क्यों वह युवक बिगड़ गया और उसने बिना चेतावनी दिये म्युनिक निवासी के मूँह में तीन घूँसे धर दिये। घूँसों से उसके होंठ फट गये। उसने अगले दिन पुलिस में रिपोर्ट लिखवाई। अपराधी ने गर्दन के चारों ओर टैटू करवा रखा था और बायें कान में बाली पहनी हुयी थी।
http://www.polizei.bayern.de/muenchen/news/presse/aktuell/index.html/108238
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें