म्युनिक में 16 जनवरी को सुबह साढे पाँच बजे नशे में धुत्त दो छात्र (18 और 20 वर्षीय) एक वेश्यालय में गये। पैसे खत्म होने पर उनमें से एक लड़का एटीएम से पैसे निकलवाने के लिये गया। जब वह वापस आकर वैश्यालय के बाहर अपने दोस्त से मिला तो देखा कि पास खड़े छह लोग उन्हें घूर रहे थे। उनमें से एक उन लड़कों को पैसे उसके हवाले करने के लिये कहने लगा। जब लड़के ने विरोध किया तो उसने उसके झापड़ जमा दी। इससे डरकर लड़के ने पचास यूरो का नोट उसके हवाले कर दिया। फिर उस व्यक्ति ने दूसरे लड़के को भी झापड़ लगा दी पैसे मांगने लगा। उस लड़के ने भी सौ यूरो उसके हवाले कर दिये। इसके बाद वे लोग वहां से भाग गये।
http://www.polizei.bayern.de/muenchen/news/presse/aktuell/index.html/108429
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें