18 जनवरी की शाम छह बजे म्युनिक के Milbertshofen क्षेत्र में एक तम्बाकू और स्टेशनरी स्टोर का 67 वर्षीय मालिक अंदर वाले कमरे में अपनी दिन की कमाई गिन रहा था कि वहां एक व्यक्ति ग्राहक बनकर आया और सिगरेट के कई पैकेट बिल के साथ मांगने लगा। जब मालिक पैकेट निकाल रहा था और दो अन्य व्यक्ति दुकान में घुस आये और उनमें से एक चुपके से अंदर वाले कमरे में घुस गया। फिर वे उसके सारे पैसे चुरा कर चले गये। मालिक को चोरी का भी उनके जाने के बाद पता चला।
http://www.polizei.bayern.de/muenchen/news/presse/aktuell/index.html/108784
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें