शनिवार, 16 जनवरी 2010

वृद्धा पर घातक हमला

म्युनिक। शुक्रवार 15 जनवरी को सुबह पौने पाँच बजे Innsbrucker Ring मैट्रो स्टेशन में एक 74 वर्षीय वृद्धा शौचालय जाकर बाहर निकलने लगी तो वहां एक 26 वर्षीय कोलंबिया का नागरिक आ गया। उसने महिला को अंदर धकेल दिया और शौचालय अंदर से बंद कर दिया। उसने हाथ से महिला का मूँह बंद कर दिया और चेहरे में घूँसा जड़ दिया। महिला के ऊपर से कई दांत टूट गये। बचाव करने पर अपराधी ने उसका गला दबा दिया और मार देने की धमकी दी। मैट्रो की गश्त टुकड़ी शौचालय से आ रहा शोर सुनकर चौंक गई। उन्होंने अपराधी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। उसे म्युनिक पुलिस के हवालात में डाल दिया गया है।
http://www.polizei.bayern.de/muenchen/news/presse/aktuell/index.html/108410
महत्वपूर्ण सूचना
अब से लेकर नयी सामग्री हमारे नये वेबसाइट www.basera.de पर प्रकाशित की जायेगी। यह वाला वेबसाइट अभी ऐसे ही रहेगा, केवल कुछ अप्रकाशित सामग्री निकाल कर नये साइट में डाली जायेगी। बाकी सामग्री अभी यहीं रहेगी। असुविधा के लिये खेद है।

Important news:
From now onwards will new posts be published on our other website www.basera.de. The current contents will remain here except some unpublished posts, at least for some time till we find a good solution. We apologise for inconvenience caused.