27 जनवरी को म्युनिक के Neuaubing क्षेत्र में शाम सवा सात बजे जब एक 76 वर्षीय वृद्धा अपने फ्लैट में वापस आई तो इमारत के दरवाज़े के पास खड़े कोई 25 वर्षीय शुद्ध जर्मन बोलने वाले व्यक्ति ने उसके साथ बात करनी शुरू कर दी। उसने बताया कि वह नगरपालिका (Stadtwerke) का कर्मचारी है और फ़लैट में पानी की पाईपों की जांच करना चाहता है कि कहीं उनमें बर्फ़ तो नहीं जम गई। उसने एक पहचान पत्र भी दिखाया जिसपर Stadtwerke छपा हुआ था। वृद्धा ने उसे घर में आने दिया। अन्दर आकर वह बाथरूम में गया और फ़व्वारे में गर्म पानी छोड़कर वृद्धा को उसे पकड़कर रखने के लिये बोला जब तक वह पाइपों की जांच नहीं कर लेता। जब वृद्धा फ़व्वारे को पकड़ कर खड़ी रही तो उसने घर में जाकर कीमती सामान खोजना शुरू कर दिया। उसने काफ़ि सार पैसे और गहने चुरा लिये और वहां से चला गया। उसने जाने के बाद ही वृद्धा को धोखे के बारे में पता चला। नगरपालिका में पहचान पत्र की अच्छी तरह जांच किये बिना किसी को अन्दर आने के लिये मना किया है, और शक की अवस्था में 089-2361-6110 नंबर पर फोन करके पता करने के लिये आग्ह किया है।
http://www.polizei.bayern.de/muenchen/news/presse/aktuell/index.html/109119
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें