शनिवार, 16 जनवरी 2010

पैंतालीस सौ के साइकल के चोर रंगे हाथों गिरफ़्तार

म्युनिक। 12 जनवरी मंगलवार दोपहर डेढ बजे Trudering की Hansjakobstraße नामक सड़क पर चौकस पुलिसकर्मियों ने रोमानिया के दो युवकों को एक बड़ा महंगा साइकल ले जाते हुये देख रोक लिया। पूछताछ पर वे दोनों Canyon कंपनी के 4500 यूरो मंहगे साइकल के बारे में अंतरविरोधी और नये नये बहाने बनाने लगे। छानबीन से पता चला कि यह साइकल उन दोनों ने थोड़ी ही देर पहले उसी सड़क पर बने एक तलघर में से ताला तोड़ कर चुराया था। दोनों को पुलिस थाने ले जाया गया। उनमें एक पर धोखाधड़ी के लिए एक गिरफ्तारी वारंट पहले भी जारी किया जा चुका था।
महत्वपूर्ण सूचना
अब से लेकर नयी सामग्री हमारे नये वेबसाइट www.basera.de पर प्रकाशित की जायेगी। यह वाला वेबसाइट अभी ऐसे ही रहेगा, केवल कुछ अप्रकाशित सामग्री निकाल कर नये साइट में डाली जायेगी। बाकी सामग्री अभी यहीं रहेगी। असुविधा के लिये खेद है।

Important news:
From now onwards will new posts be published on our other website www.basera.de. The current contents will remain here except some unpublished posts, at least for some time till we find a good solution. We apologise for inconvenience caused.