म्युनिक में Großhadern क्षेत्र में 25 जनवरी को दोपहर ढाई बजे घर लौटते हुये एक 73 वर्षीय वृद्ध ने देखा कि कोई 25 वर्षीय, अनुमानित जर्मन युवक इमारत के दरवाज़े के पास खड़ा है। पूछने पर युवक ने बताया कि वह अपने दोस्त से मिलने आया है। यह कहकर वह युवक बुड्ढे के साथ इमारत के अंदर घुस आया। बुड्ढा अभी दरवाज़े के पास अपनी डाक देख रहा था कि वह युवक सीढ़ियां चढकर ऊपर चला गया। जब बाद में बुड्ढे ने पहली मंज़िल पर जाकर अपने फ़्लैट का दरवाज़ा खोला तो अजनबी ने उस पर हमला कर दिया। वृद्ध को फर्श पर गिराकर उसने उसके कपड़े तलाश लिये, लेकिन उसे कुछ मिला नहीं। वृद्ध के मदद के लिये ज़ोर से चिल्लाने पर वह वहां से भाग गया। एक गवाह ने उसे पास के मेट्रो स्टेशन की ओर जाते देखा। वृद्ध को काफ़ी चोट आयी और उसे अस्पताल भेजा गया।
http://www.polizei.bayern.de/muenchen/news/presse/aktuell/index.html/108977
1 comments:
nice
http://loksangharsha.blogspot.com/
एक टिप्पणी भेजें