म्युनिक। 20 जनवरी शाम सवा आठ बजे Neuperlach-Zentrum मेट्रो स्टेशन में एक पियक्कड़ 24 वर्षीय तुर्की आते जाते यात्रियों को गालियां बक रहा था। स्टेसन के दो गार्डों ने उसे देखा और वहां से चले जाने के लिये बोला। इस पर वह उनके अपमान करने लगा और उन्हें धमकियां देने लगा। गार्ड उसे वहां से निकाल कर बस स्टेशन तक ले आये, जहां उसने अचानक एक चाकू निकाल लिया हवा में लड़ाई की मुद्रा में चाकू चलाने लगा। वहां खड़े यात्री डर गये। फिर गार्डों ने पुलिस को बुलाया। पुलिस आने तक उसके हाथ में चाकू नहीं था। पर वह फिर भी बहुत आक्रमक था और गिरफ्तारी का विरोध कर रहा था। अल्कोहल टेस्ट में उसके खून में 1.82 मिलीग्राम अल्कोहल प्रति ग्राम रक्त पाया गया। उसे क्लिनिक भेज दिया गया। वह पुलिस को भी धमकियां दे रहा था। चेकअप के बाद उसने एक पुलिसकर्मी की ताक में रहने और उसे मार डालने की धमकी भी दी।
http://www.polizei.bayern.de/muenchen/news/presse/aktuell/index.html/108784
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें