रविवार, 17 जनवरी 2010

पब के बाद चोरी और हमला

शनिवार 9 जनवरी को म्युनिक में एक 20 वर्षीय जर्मन लड़की और उसकी 19 वर्षीय चचेरी बहन एक पब में बैठी थीं। वहां उनकी 30 और 28 वर्षीय दो तुर्की मूल के ऑस्ट्रियनों से जान पहचान हुयी जिन्हें वे बाद में अपने फ़्लैट में ले गयीं। लेकिन घर जाने के बाद उनकी आपस में बुरी तरह से तू तू मैं मैं हो गयी जिस कारण दोनों ऑस्ट्रियन सुबह छह बजे वह फ़्लैट छोड़ कर चले गये। उनमें से एक लड़की जो फ़्लैट की मालकिन थी, ने पुलिस को शिकायत की पर बदनामी से बचने के लिये इसे दर्ज करने से मना किया। पर करीब साढे छह बजे दोनों ने देखा कि उनके पैसे और एक सेल फ़ोन गायब है। वे दोनों उन व्यक्तियों के पीछे भागीं और अपना सामान वापस मांगा, तो 30 वर्षीय अपराधी ने कहा कि उन्हें एक पैसा वापस नहीं मिलेगा। इतने में दूसरे 28 वर्षीय ने फ़्लैट की मालकिन के चेहरे में घूँसा जड़ दिया। इसके बाद वे दोनों भाग गये पर पुलिस के तुरंत आ जाने के कारण पकड़े गये। उनसे मोबाइल फ़ोन और पैसे बरामद कर लिये गये। इस समय उन्होंने बुरी तरह से पी रखी थी। खून की जांच के बाद उन्हें थाने भेज दिया गया।
http://www.polizei.bayern.de/muenchen/news/presse/aktuell/index.html/108107
महत्वपूर्ण सूचना
अब से लेकर नयी सामग्री हमारे नये वेबसाइट www.basera.de पर प्रकाशित की जायेगी। यह वाला वेबसाइट अभी ऐसे ही रहेगा, केवल कुछ अप्रकाशित सामग्री निकाल कर नये साइट में डाली जायेगी। बाकी सामग्री अभी यहीं रहेगी। असुविधा के लिये खेद है।

Important news:
From now onwards will new posts be published on our other website www.basera.de. The current contents will remain here except some unpublished posts, at least for some time till we find a good solution. We apologise for inconvenience caused.