शनिवार, 16 जनवरी 2010

खुले आम गोलाबरी- गिरफ़्तार

म्युनिक। मंगलवार 12 जनवरी को दोपहर पौने बारह बजे Karlsfeld में MAN कंपनी के ठीक सामने एक फ़लैट में से निकलते हुये एक 26 वर्षीय जर्मन को पुलिस ने पकड़ लिया। उसे कुछ देर पहले कुछ लोगों ने Bauschingerstraße पर खड़े होकर अपनी गर्लफ़्रेंड के सर पर पिस्तौल रख कर गोली चलाते हुये देखा था। सौभाग्य से यह दौड़ में प्रयोग होने वाली नकली पिस्तौल थी। गवाहों ने पुलिस को खबर कर दी। कुछ लोग MAN कंपनी के दफ़्तर की खिड़कियों से भी देख रहे थे। पुलिस के आने तक वे दोनों अपने फ़्लैट में वापस जा चुके थे। फ़लैट की तलाशी लेने पर पिस्तौल और कारतूसों के कई पैकेट मिल गये। जांच से पता चला कि उसने Pasing में यह पिस्तौल खरीदी थी और उसके पास इसका लाइसेंस नहीं था। गिरफ़्तारी के समय दोनों ने भारी मात्रा में शराब पी रखी थी। म्युनिक का स्थायी निवासी होने और उसके कोई अन्य अपराध न होने के कारण उसका बायोमिट्रिक डाटा सहेजने के बाद उसे छोड़ दिया गया। स्थायी निवास होने के कारण उसे दोबारा अपराध करने पर आसानी से ढूँढा जा सकता है।
http://www.polizei.bayern.de/muenchen/news/presse/aktuell/index.html/108238


Größere Kartenansicht
महत्वपूर्ण सूचना
अब से लेकर नयी सामग्री हमारे नये वेबसाइट www.basera.de पर प्रकाशित की जायेगी। यह वाला वेबसाइट अभी ऐसे ही रहेगा, केवल कुछ अप्रकाशित सामग्री निकाल कर नये साइट में डाली जायेगी। बाकी सामग्री अभी यहीं रहेगी। असुविधा के लिये खेद है।

Important news:
From now onwards will new posts be published on our other website www.basera.de. The current contents will remain here except some unpublished posts, at least for some time till we find a good solution. We apologise for inconvenience caused.